रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया भजन लिरिक्स

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया भजन लिरिक्स

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया भजन लिरिक्स

।। दोहा ।।
राम भरोसो राम बल, राम नाम बिस्वास।
सुमिरत सुभ मंगल कुसल, मांगत तुलसीदास।

~ रामा रामा रटते रटते ~

रामा रामा रटते रटते ,
बीती रे उमरिया।
रघुकुल नंदन कब आओगे ,
भीलनी की डगरिया।


में भीलनी सबरी की जाई ,
भजन भाव नहीं जानू रे।
राम तुम्हारे दरसन के हित ,
बन में जीवन पालू रे।
चरण कमल से निर्मल कर दो ,
दासी की झोपड़िया।
रामा रामा रटते रटते ,
बीती रे उमरिया। टेर। ….

रोज सवेरे बन में जाकर ,
रास्ता साफ में करती हु।
अपने प्रभु के खातिर बन से ,
चुन चुन के फल लाती हु।
मीठे मीठे बेरन की ,
भर ल्याई में छबड़िया।
रामा रामा रटते रटते ,
बीती रे उमरिया। टेर। ….

सुन्दर श्याम सलोनी सूरत ,
नैना बिच बसाऊंगी।
पद पंकज की रज धरी मस्तक ,
चरणों में सीस नवाउंगी।
प्रभुजी मुझको भूल गए क्या ,
लो दासी की खबरिया।
रामा रामा रटते रटते ,
बीती रे उमरिया। टेर। ….

नाथ तुम्हारे दर्शन के हित ,
में अबला एक नारी हु।
दर्शन बिन दोऊ नैना तरसे ,
दिल की बड़ी दुखियारी हु।
मुझको दर्शन देवो दयामय ,
डालो मेहर नजरिया।
रामा रामा रटते रटते ,
बीती रे उमरिया। टेर। ….

Latest Bhajans

You May Also Like